उत्तरकाशी। उत्तराखंड के लाल इन दिनों टीवी पर धमाल मचा रहे हैं। पहले सलमान खान के फेमस शो बिग बॉस में अनुराग डोभाल ने पहुंच कर प्रदेश की शान बढ़ाई। अब बिग बी यानी की अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंच गए ललित नारायण व्यास प्रदेशवासियों को गौरवान्वित कर दिया है।

जीते 12,50,000 रुपये 

कौन बनेगा करोड़पति में उत्तरकाशी के ललित नारायण व्यास ने 1250000 रुपये जीते। ललित नारायण व्यास को विधायक सुरेश चौहान सहित कई लोगों ने बधाई दी है। ललित नारायण व्यास उत्तरकाशी धनारी बगियाल गांव निवासी है।

 ग्रुप सी तैयारी कर रहे हैं ललित

उत्तरकाशी के ललित नारायण व्यास देहरादून से ग्रुप सी की तैयारी कर रहे हैं। पढ़ाई की बात करें तो ललित ने बीएड किया है। केबीसी में फर्स्ट प्रयास में ही ललित नारायण व्यास का चयन हुआ।

पिछला लेख केरल में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 मिलने से हड़कंप, उत्तराखंड में अलर्ट
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads